Duddhi : शटर तोड़ चोरी का सफल खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 1 महिला सहित 3 शातिर गिरफ्तार.

  •  ₹42,500 नगद व अवैध तमंचा बरामद

सोनभद्र | सोनप्रभात / Jitendra Chandravanshi – Sonprabhat News 

सोनभद्र जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर की गई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से ₹42,500 नगद, अवैध तमंचा तथा भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित घेराबंदी

दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 04:40 बजे, थाना दुद्धी पुलिस टीम खजुरी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग एवं विवेचना में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कनहर नदी के पास दाह संस्कार घाट जाने वाले मार्ग पर दो पुरुष व एक महिला संदिग्ध अवस्था में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं और भागने की फिराक में हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान इस प्रकार बताई—

  1. राजा कुमार पुत्र राजू राम, निवासी स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी (24 वर्ष)

  2. शम्भू राम पुत्र बुद्धन राम, निवासी गढ़वा डोमटोली, जिला गढ़वा, झारखण्ड (40 वर्ष)

  3. निशा देवी पत्नी राजू राम, निवासी स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी (45 वर्ष)

गिरफ्तार अभियुक्त थाना दुद्धी में दर्ज मु0अ0सं0-272/2025 व 317/2025 से संबंधित मामलों में वांछित थे। तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

अभियुक्तों के कब्जे से—

  • एक देशी तमंचा 315 बोर

  • एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

  • ₹42,500 नगद

  • सफेद धातु की 19 जोड़ी पायल

  • 29 जोड़ी बिछिया

  • 02 जोड़ी राखी

  • 03 जोड़ी बैरवा
    बरामद किए गए।

 अंतर्राज्यीय गिरोह का नेटवर्क उजागर

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरार अभियुक्तों में—

  • राज कुमार उर्फ गज्जू (अंतर्राज्यीय शातिर चोर)

  • लकी कुमार (पलामू, झारखण्ड)

  • राजा कुमार (मेदनीपुर, झारखण्ड)
    शामिल हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

अपराधियों को स्पष्ट संदेश

सोनभद्र पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि जनपद में चोरी, लूट व संगठित अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसा जाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On