Sonbhadra News:अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से.घायल, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर(prashant dubey)सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के पास मंगलवार को मुर्धवा–बीजपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका की पहचान चांद कुमारी पुत्री विनोद कुमार, निवासी परनी के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बालिका को बाइक द्वारा म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार बालिका के दोनों पैर फ्रैक्चर हैं और सिर में भी गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि चांद कुमारी अपने मामा के घर रासपहरी आई हुई थी। मंगलवार को वह सड़क पार कर कुछ सामान लेने जा रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On