दुद्धी, सोनभद्र। Jitendra Chandravanshi – Sonprabhat News
दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत दुद्धी बार एसोसिएशन के वर्ष 2026–27 के चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न पदों के दावेदारों में हलचल तेज हो गई है और अधिवक्ता समुदाय में चुनावी गतिविधियाँ बढ़ने लगी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचन्द्र जायसवाल एडवोकेट तथा निर्वाचन अधिकारी/सदस्यगण कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी और देवी शरण के निर्देशन में यह कार्यक्रम जारी किया गया।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है—
नामांकन: 10 फरवरी से 11 फरवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच: 13 फरवरी 2026, दोपहर 1:00 बजे तक
नाम वापसी: 13 फरवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन: 13 फरवरी 2026, शाम 4:00 बजे
मतदान: 19 फरवरी 2026 (मतदान के उपरांत मतगणना)
चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ ही अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के संभावित प्रत्याशियों ने संपर्क और समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन के सदस्यों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

















