मधुपुर सोनभद्र में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह 

मधुपुर/ सोनभद्र।आज मधुपुर में पत्रकार बंधुओं के बीच होली का त्योहार बड़े ही स्नेह और उल्लास के साथ मनाया गया। संयोजक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस होली मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटीं और आपसी भाईचारे को मजबूत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली। संयोजक बृजेश कुमार सिंह ने सबको कबीर (अबीर-गुलाल) लगाकर स्वागत किया और होली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। यह समारोह स्नेह, एकता और त्योहार की भावना को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

 

इस अवसर पर भानु प्रताप, विवेक कुमार पांडे, कन्हैया लाल यादव, आलोक पति तिवारी, अमित कुमार सिंह, पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, बलवंत सिंह, जयनाथ मौर्य, शिवदास वर्मा, अभिषेक कुमार, बलिराम मौर्य, नसीम अंसारी, अनिल कुमार, विशाल कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश द्विवेदी, रवि मौर्य, रिषभ जायसवाल, गुड्डू चौहान, अभीनव सहित सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र व हेड कांस्टेबल भरत यादव, कांस्टेबल अखिलेश वर्मा व उनकी टीम तथा अन्य कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

यह होली मिलन समारोह पत्रकार समुदाय के बीच आपसी सद्भाव और मित्रता को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम बना। उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे आयोजनों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की कामना की

होली की रंगों से रंगीन यह शाम मधुपुर के पत्रकार जगत के लिए यादगार बन गई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On