Sonbhadra Accident: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, जीजा की मौत, साला गंभीर

सोनभद्र:दुद्धी थाना क्षेत्र के लीलासी-नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार एक बाइक पर सवार विनय धरिकार (26) पुत्र शिवनाथ निवासी मनरुटोला, ग्राम अहिरबुढ़वा अपने साले उमाशंकर (24) पुत्र शनिश्चर निवासी मुर्ता थाना दुद्धी के साथ ससुराल से वापस घर लौट रहे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर देवराज (26) पुत्र बालगोविंद निवासी कटौली टोला, ग्राम नौडीहा सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।घायल जिला अस्पताल रेफर सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने विनय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान सत्यनारायण के अनुसार, विनय होली के दिन अपने ससुराल मुर्ता गया था और साले को साथ लेकर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर में फूट-फूटकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि विनय की शादी बीते वर्ष ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On