परिजनों ने लगाया हत्या कर फांसी पर लटकाये जाने का
आरोपम्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहरा गाँव का मामला
प्रेम सम्बन्ध को विवाह मे बदला था अभिभावकों ने
म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार रात्रि मे संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गयी, विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगया गया है, प्रधान के सूचना पर मौके पर पहुँचे एस आई अनंत राय ने तहसीलदार दुद्धि के मौजूदगी मे शव को सील कर, अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धि भेज दिया

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुषमा पुत्री विजय यादव का गांव के ही निवासी स्वजातीय युवक नीरज से प्रेम सम्बन्ध था, नवम्बर मे दोनों घर से भग गए, अभिभावकों को जब जानकारी हुयी तो दोनों को ढूढ़ कर गांव मे वापस ला पचांयत कर विवाह की तिथि नियत कर 30नवम्बर 25को विवाह कर दिया, बताया जाता है कि तीन माह के इस विवाहित जीवन मे कई बार लड़ाई झगड़ा व पंचायत भी हुयी थी, शनिवार की रात्रि मे सुषमा ससुराल से दो सौ मीटर दूर अपने पिता के प्रधान मंत्री आवास के पास कटहल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकती देखी गयी, जिसकी सूचना पुलिस को दे शव को उतारा गया, पिता विजय का आरोप है कि नीरज व उसके माता पिता द्वारा पुत्री को लगातार दहेज न लाने का ताना दे प्रताड़ित किया जाता रहा, कई बार पंचायत कर दोनों पक्षो को समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया, ससुराली दहेज के लालच मे पुत्री की हत्या कर हत्या को आत्महत्या मे बदलने का नाटक कर रहे है थानाध्यक्ष राम दरस राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, ही हत्या या आत्म हत्या कह पाना संभव होगा, वही गांव मे भी इस घटना को ले कर चर्चा का बाजार गरम है,

















