Sonbhadra crime: कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

चोपन(अनिल कुमार अग्रहरि)सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना रविवार शाम को सामने आई, जब बेटी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, रविवार शाम को उसके पिता उसे दवा दिलाने के बहाने घर से ले गए थे। रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास एक सुनसान वन क्षेत्र देखकर उन्होंने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान लगभग 50 वर्षीय गंगा दयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। उसके 6 बच्चे है।

वह मूल रूप से बिहार के कैमूर भभुआ जिले के गौरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में वह सोनभद्र के रामगढ़ थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास रहता है और ओबरा इलाके में गल्ला बेचने का काम करता है। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोपन थाना पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का निधन कई साल पहले हो चुका है। आरोपी पिता ओबरा नगर में एक छोटा सा व्यापार करता था और अपनी बेटी का पालन-पोषण अपने साथी के साथ करता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On