बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली, युवक हुआ घायल
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से एक युवक घायल हो गया।
गोली युवक के हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से युवक घायल हुआ है,
मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पूरा मामला अनपरा क्षेत्र का बताया जा रहा है

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















