घोरावल :कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी गांव में बुधवार की रात बरात देखने गए रामगति बैगा (43) कार से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां गुरुवार को मौत हो गई। आरोप है कि वह बारात में आए हुए थे। नशे की हालत में युवकों ने उस पर कार चढ़ा दी।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी गांव में बरात आई थी। उसे देखने के लिए गांव का रामगति बैगा गया था। वह सड़क किनारे खड़ा था। आरोप है कि वहां बरात का पोस्टर लगा कार लेकर कुछ युवक पहुंचे और नशे की हालत में उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी कार लेकर भाग निकले। जानकारी पाकर पहुंचे परिवार वाले रामगति को लेकर सीएचसी घोरावल पहुंचे। वहां से तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक मृतक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















