म्योरपुर(प्रशांत दुबे)म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी मे अपने घर के सामने धान कुटाई कर रही एक महिला की मशीन से निकल रहे चावल को देख रही महिला की साड़ी कुटाई मशीन मे फंस जाने से बुरी तरह जख्मी हो कर उसकी मौत हो गई, परिजनों ने
पुलिस को सूचित किया और थानाध्यक्ष राम दरस राम ने मौके पर पहुंच कर शव को सील करवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेजवा दिया।प्राप्त
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रेखा पत्नी मल्लू अपने घर के पास आये सचल कुटाई मशीन से निकल रहे चावल को देख रही थी, इसी दौरान रेखा की साड़ी मशीन मे फंस गई जिस कारण उसका सिर मशीन मे चला गया, महिला का सिर पीस गया जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















