(संवाददाता –संजय सिंह)चुर्क सोनभद्र चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत रौप गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक प्रेमिका से शादी न होने से नाराज होकर मोबाइल नेटवर्क के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल 112 तथा चौकी चुर्क को दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के पिता और प्रेमिका लड़के के परिजनों को बुलाया तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा एवं चुर्क चौकी स्टाफ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तथा उसे उतारने का प्रयास किए युवक लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा प्रशासन ने दोनों के घर वालों को वहां बुलाया
युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए टावर पर चढ़ गया परिजनों के आने पर युवक टावर से नीचे उतर गया युवक के उतरने पर पुलिस प्रशासन उसे लेकर थाने पर लेकर चली गई तथा दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है
साइड स्टोरी
मंगलवार की सुबह युवक टावर पर चढ़ने के बाद सोसाइट नोट फेंका जिसमें लिखा था मैं लड़की से पांच दिन पहले शादी कर चुका हूं घर वालों के कहने पर मैं घर वापस आया तो लड़की के परिजन मुझे लड़की से मिलने नहीं देते तथा लड़की को घर में बंद कर दिए हैं जिस कारण मैं टावर पर चढ़ गया स्थानीय लोगों एवं जमीन मालिक का कहना है कि पहले यहां पर टावर की सुरक्षा में दो गार्ड रहते थे लेकिन वोडाफोन द्वारा एक गार्ड को यहां से हटा दिया गया एक ही गार्ड 24 घंटा ड्यूटी करता है जब गार्ड नहाने गया तभी यह घटना घटी है यदि यहां पर दो गार्ड रहते तो ऐसी घटना कभी नहीं घटती

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















