नव जीवन विंध्य नगर बैढ़न स्थित मेला ग्राउंड में हमारे धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन, प्रचार प्रसार हेतु श्री पवन सिंह (हरिहर इंडेन परिवार) द्वारा एवं सहयोगी नवजीवन रहवासी समिति द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह जो कि दिनांक 9 मार्च से प्रारंभ होकर दिनांक 15 मार्च को पूर्ण हुआ, इस साप्ताहिक कथा यात्रा में

कथा व्यास पं बाला व्यंकटेश शास्त्री जी की सुमधुर वाणी ने उपस्थित भक्त जनों को भाव विभोर कर दिया, साथ ही सुमधुर भजन, सुंदर झांकियों का दर्शन, मधुर संगीत, एवं विद्वान पुरोहितों द्वारा स्वस्ति वाचन ने सप्त दिवसीय कथा यज्ञ स्थल को पवित्र धाम में अवलोकित कर दिया!! कथा यज्ञ के समापन पर कथा व्यास ने सभी यजमान जनों उनके परिवार उपस्थित भक्त जनों, आयोजक मंडल को शुभाशीष प्रदान किया!! आपने कहा भगवत कथा श्रवण करने मात्र से ही इस कलयुग में मानव को ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है, हमे इनके सत्कर्मों कोअपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए,
दिनांक १६ मार्च को जजमानों द्वारा विद्वान पुरोहितों द्वारा मंत्र वाचन के साथ हवन यज्ञ एवं पूर्णाहुति की गई!!
इस शुभ अवसर हजारों भक्तों ने सुव्यवस्थित रूप से महा प्रसाद ग्रहण किया , जिसकी व्यवस्था नवजीवन रहवासी समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल एवं समिति सदस्य शशिधर गर्ग,हेमंत मिश्रा, सत्यनारायण बंसल, प्रेम सिंह रघुवंशी, आर के सिंह, आनंद सिंह सहित अनेक भक्त गण संभाले हुए थे!! दोपहर १२ बजे से प्रारंभ शाम आठ बजे तक लोग महाप्रसाद ग्रहण करते रहे!! 
कथा में मुख्य सहयोगी रहे श्री सत्य नारायण बंसल जी एवं श्री हेमंत मिश्रा जी ने इस शुभ कार्य में शामिल रहे सभी सहयोगी जनों दान दाताओं, एवं भक्त जनों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया!!

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















