(संवाददाता –संजय सिंह)आज शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सायं उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक तत्वावधान में थाना चोपन के परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ शहीदों को पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन व श्रद्धांजलि अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ फीता काट कर एवं सर्व प्रथम थानाध्यक्ष थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्र ने रक्तदान कर किया आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 9 लोगों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में आयोजित हुआ शैक्षिक रक्तदान शिविर थाना चोपन से रक्तदान करने वालों में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, सिपाही राहुल यादव, एच० एम० बिंदुपाल सहित कुछ चोपन वासी रहे रक्तदाननियों को रीफ्रेशमेंट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में थानाध्यक्ष थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्र, उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी अरविंद सिंह, निदेशक डॉ अजय शर्मा, कुंदन सिंह, मनीष तिवारी महंत काली मंदीर चोपन, संजय पाण्डेय एडवोकेट, श्रीश पाठक एवं उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक के साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश, काउंसलर रवींद्र प्रसाद, एलटी० दिनेश मोदनवाल, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार, व बी०सी०टी०वी० वैन चालक साजन तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक ने किया

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















