बभनी:स्थानीय थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने अपने घर में ही बडे़र से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के सभी लोग महुआ बीनने के लिए गए थे। लौट कर घर वापस आने पर उन्होंने उसे दुपट्टे से लटका देखा। बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव निवासी बलदेव के मुताबिक सोमवार की भोर में परिवार केसभी लोग पास में ही महुआ बीनने के लिए घर से निकल गए। घर में उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय सुखमन पुत्री स्व. अमरजीत अकेली थी। महुआ बीनने के बाद जब लोग सुबह 10 बजे के आसपास घर पहुंचे तो देखा कि उसकी चचेरी बहन घर में ही बडे़र से दुपट्टे के सहारे लटक रही है।
यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। चचेरे भाई बलदेव ने घटना की सूचना बभनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी पुलिस के अनुसार युवती ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चचेरे भाई बलदेव ने बताया कि मृतका के पिता की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है। उसकी मां और एक छोटा भाई साथ में रहते थे और दो बडे़ भाई बहर काम करते

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















