सोनभद्र:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा मामला सामने आया है। मारकुंडी ग्राम पंचायत की आठ पात्र युवतियों को अंतिम समय पर योजना से बाहर कर दिए जाने से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ।आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जिलाधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई

लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर नाम काट दिए गए, जिससे गरीब परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए कहा कि यदि पहले सूचना दी जाती तो वह वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते। ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने मांग की कि 26 मार्च को चोपन में प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी प्रभावित युवतियों को शामिल कर उनका विवाह संपन्न कराने की मांग की इस बाबत समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया ने बताया कि 300 जोड़ों की शादी होनी थी।
सदर ब्लाक से 75 जोड़ों को शामिल करना था। इसमें उन्हे ही शामिल किया गया जिनके नंबर पर वैरिफिकेशन मैसेज आया था। हालांकि इन लोगों को चोपन में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल कर लिया जाएगा

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















