(संवाददाता –संजय सिंह)राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड नंबर4 रौप सहिजन खुर्द मोहाल के सहिजन कलां में चांडी मंदिर तालाब के सुन्दरीकरण का कार्य योजना ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 सहिजन कलां गांव में नगर नगर पालिका के अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ से तालाब मानक के विपरीत कार्य कराए जाने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे हैं ग्रामीणों रमाशंकर, दीप नारायण, जितेंद्र मौर्य, अनिल कुमार, रामप्रवेश पटेल, उमेश भारती, सुरेश भारती का आरोप है कि यह कार्य 2 करोड़ 8 लाख की लागत से बनाया जा रहा है इतनी बड़ी लागत मिलने के बाद भी ठेकेदार द्वारा इस कार्य को सही ढंग से नहीं कराया जा रहा है
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इसमें जो मसाला डाला जा रहा है वह बहुत ही घटिया डाला जा रहा है जो कभी भी बनाने के बाद टूट सकता है नाही कराएगा गए कार्य का तराई ही की जा रही है जिसके कारण इस कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा हो गया है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला वही ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इतना बड़ा कार्य होने के बाद कोई भी अधिकारी इसे देखने तक नहीं आ रहा है ठेकेदार अपने मनमानी ढंग से सारा कार्य कराये जा रहा है
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















