सोनभद्र: जिले में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। करमा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इलाज शुरू होने से पहले एक और घायल ने दम तोड़ दिया

प्राप्त जानकार के अनुसार करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकी के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों (UP 64 AV 3643 व UP 64 AP 7534) की आमने-सामने टक्कर हो गई। उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह निवासी कुंभ मोकलपुर जनपद जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह पत्नी जय सिंह निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चालक चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा जनपद सोनभद्र* को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल व अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासीगण सकाही थाना करमा जनपद सोनभद्र घायल हुए हैं,
जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।घटना की सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। तीनों मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है तथा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के संबंध में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















