(अनिल कुमार अग्रहरी)डाला सोनभद्र स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास हाईवे पर बाइक और क्रेन की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौके पर मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गए ।

मिली जानकारी मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे कि वैष्णो मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन से सीधी जोरदार टक्कर हो गई इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौत मौके हो गया दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी ने बताया कि इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में आनंद पुत्र शंभू निवासी पनारी टोला करी थाना ओबरा की मौत मौके पर ही हो गई और मनीष पुत्र मंगरु निवासी गुरमा थाना चोपन व महेंद्र पुत्र होलसा निवासी पनारी टोला करी थाना ओबरा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए चोपन अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक आनंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । घटना में शामिल क्रेन को पकड़ कर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि वैष्णो मंदिर रेलवे ओवरब्रिज पर वनबे होने कारण आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं करती रहती है सवाल यह अभी उठाता है कि नवरात्र के महीने में प्रशासनिक के तौर पर कोई व्यवस्था प्रशासनिक लापरवाही और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















