भव्य हैरतअंगेज श्रीराम नवमी पर कई अखाड़ों की युवतियों ने लाठी संग पुरुषों के साथ शक्ति का किया प्रदर्शन

21वीं सदी का भारत में हर क्षेत्र में महिलाओं का बढ़ रहा दबदबा ,

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र सनातन परंपरा में आस्था के महात्मय का कोई अंत नहीं, ऐसा ही अविरल निर्मल परंपरा बसंत रितु चैत्र मास में शक्ति साधना व आराधना नव वर्ष प्रतिपदा एकम से संयोजित श्रीराम नवमी तक जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर सैकड़ो वर्षों से चली आ रही शौर्य शक्ति का प्रदर्शन में संकट मोचन तिराहे पर 44 क्षेत्रीय अखाड़े के संग भगवान श्री राम एवं मां काली की मूर्ति बजरंगी भगवा पताके के साथ बाजे बाजे डीजे ढोल नगाड़े के साथ आस्था का जन सैलाब एकत्रित हुआ ।

बघाडू, निमियाडीह, टेढ़ा , दिघुल, जपला, रंन्नू, बगबियानी , रामनगर , मल्लदेवा, जाबर , खजूरी , बीडर,रजखड़ आदि 44 अखाड़े के अध्यक्ष अपने क्षेत्रीय अखाड़े संग पहुंचे। जहां मुख्य अतिथि हरिराम चेरो, श्री रामलीला कमेटी दुद्धी के संस्थापक सदस्य देवनारायण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉक्टर लव कुश प्रजापति आदि की गरिमामय उपस्थिति में सभी क्षेत्रीय अखाड़े के अध्यक्षों को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्रम तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

साथ हीं मंचष्थ प्रबुद्ध जनों का जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री दीपक शाह आदि द्वारा अंगवस्त्रम तिलक लगाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात शौर्य कला कौशल का प्रदर्शन कई घंटे चला जिसमें कई गांव के अखाड़े के युवतियों ने हैरतअंगेज शौर्य कला लाठी का प्रदर्शन सामूहिक व एकल किया। आत्मरक्षा के इस प्रदर्शन से मंत्र मुग्ध होकर मुख्य अतिथि व नगर अध्यक्ष ने बेहतर प्रदर्शन के लिए नगद धन राशि देकर प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने ऐतिहासिक कार्यक्रम संयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी। वहीं नगर अध्यक्ष द्वारा संकट मोचन मन्दिर के इतिहास में अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित कई दशकों पूर्व पर प्रकाश डालते हुए नगर के विकास पर भी चर्चा की। मार्गदर्शन व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी एवं रामपाल जौहरी एडवोकेट द्वारा किया गया। तत्पश्चात सामूहिक अंग्रेजों के जमाने के पूर्व से चली आ रही मंदिर परिक्रमा गगन भेदी नारे जय श्री राम के साथ देर रात्रि 9:00 बजे के बाद पुलिस प्रशासन के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला खेल मैदान पर आस्था का जन सैलाब सभी अखाड़ों के लोग बजरंगी भगवा ध्वज के साथ कई हजार की संख्या में एकत्रित हुए। सर्वप्रथम बजरंगी झंडा के आगे केंद्रीय जय बजरंगअखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल व सनातनीयों के निर्देशन में धर्म ध्वजा आगे चल रहा था। तत्पश्चात ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की बाइक जुलूस पुनः विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल आदि के शनिध्य में आलोक कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल, चेतन श्रीवास्तव, पीयूष कुमार, संदीप कुमार सनी कुमार के मार्गदर्शन में नारी शक्ति द्वारा स्कूटी बाइक जुलूस लेकर हजारों की संख्या में जय श्री राम,भारत माता की जय के नारों के साथ निकली जिसमें गजब का उत्साह देखने को मिला।

डीजे संगीत की धुन पर हिन्दी फिल्मी भक्ति गीत शेरावालिए तेरा शेर आ गया , रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी आदि कर्णप्रिय गीतों ने उल्लास उमंग का सनातनीयों संचार किया। घर घर से मानो महिला पुरुष अपने-अपने हिस्से की जिम्मेवारियों के साथ मैदान में उतरे और सामूहिक एकता शक्ति शौर्य का प्रदर्शन किया। वाहन पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, मां काली की मनोहारी झांकी ने आस्था की पराकाष्ठा से जनमानस कों नतमस्तक कराया । अखाड़े को समय से पहुंचाने की जम्मेवारी में रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरी महामंत्री सुरेंद्र कुमार व धीरेंद्र सिंह रूपेश जौहरी आदि द्वारा बखूबी निभाया गया।मुख्य अतिथि हरिराम चेरों वाहन पर गदा लेकर सवार थे जिनके साथ सुनील जायसवाल, अखिलेश जायसवाल , अविनाश जयसवाल आदि द्वारा जुलूस का मार्गदर्शन किया गया। सिर पर सभी भक्तगण साफा बांधे, गले में राम नाम का पट्टा अभिषेक मस्तक पर सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा अंकित जय श्री राम का तिलक आदि से मानों सभी का रोम रोम पुलकित हुआ। रास्ते में विभिन्न संगठनों ने बुलडोजर व प्रतिष्ठानों पर पुष्प वर्षा मीठा जल भेंट किया।एडिशनल एसपी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कस्बा प्रभारी आशुतोष सिंह , महिला थाना प्रभारी संतु सरोज कई थानों के पुलिस पीएसी के बल आदि के जवान गांव नगर शहर चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से तैनात रहे। शांति सुरक्षा के बीच उल्लास उमंग के साथ महापर्व श्रीरामनवमी पूर्ण सफल हुआ ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On