शिव शिष्य परिवार की मुखिया बरखा दीदी को सुनने के लिए को बेताब रहे लोग, शिव गुरु जयकारे से गुंजायमान हुई नगवां की धरती सोनभद्र
(वेदव्यास सिंह मौर्य) सोनभद्र जिले के विकास खंड नगवां के कम्हरिया के प्रांगण में शिव गुरु महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शिव गुरु शिष्य परिवार के महा मानव साहब हरेन्द्रा नन्द जी की बड़ी बहू बरखा दीदी को सुनने के लिए शिव शिष्य परिवार का जन समूह ऐसे उमड़ा की देखते देखते पूरा पांडाल ही भर गया। झारखंड, बिहार, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, भदोही, मीरजापुर सहित अन्य जगहों से लोगों ने प्रतिभाग किया। तमाम वक्ताओं ने शिव गुरु के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

तमाम तरीके से भजनों को गाया।अन्त में शिव शिष्य परिवार की मुखिया बरखा दीदी ने बताया कि शिव आज भी गुरु हैं। उन्हें गुरु बनाया जा सकता है। सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति जी और उनके गुरु शिवजी। सभी दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य जी उनके गुरु शिवजी। श्री राम चन्द्र जी के गुरु वशिष्ठ विश्वामित्र जी उनके गुरु शिवजी। कृष्ण भगवान के गुरु संदीपनी जी उनके भी गुरु शिवजी। तुम त्रिभुवन गुरु वेद बखाना, सभी वेद पुराण उपनिषद के शिव गुरु के रूप में पूजे गए हैं। इस कलियुग में शिव ही ऐसे हैं जो जन जन के कष्ट दूर करते हैं। इसमें किसी प्रकार का जाति बन्धन नहीं है। कोई किसी समुदाय का हो शिव को अपना गुरु बना सकता है। तीन सुत्र के माध्यम से सारे कष्टों से मुक्ति पा सकता है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















