अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति घोरावल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल नगर के महादेव वाटिका मे अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति घोरावल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष नंदलाल उमर ने संयुक्त रूप से श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने विचार दिए। संबोधन मे युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। उन्होंने महासभा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी।

मुख्य वक्ता राकेश कुमार ने महासभा की ओर से पूरे देश में जनगणना कार्यक्रम, मोबाइल डायरेक्टरी योजना तथा समाज द्वारा एकजुट होकर रचनात्मक कार्यों के लिए आगे आने की अपील की। समारोह मे मिर्जापुर, सोनभद्र जिलों के लोगों ने हिस्सा लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य, संगीत एवं नाटक का प्रदर्शन किया गया। संचालन सीमा गुप्ता तथा रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने की। आभार ज्ञापन नंदलाल उमर ने किया। मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्यौहार की शुभकामना दी। इस मौके पर कैलाश नाथ, प्रयागदास, अमरेशचंद्र, रविंद्र उमर, शनिशंकर, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार किसानू, राहुल कुमार, कृष्ण चंद्र, किशोर कुमार, राजीव कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On