Sonbhadra crime:प्रॉपर्टी डीलर हत्या का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

(संवाददाता –संजय सिंह)राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा हत्या के एक सनसनीखेज प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पड़रिया, थाना संतनगर, जनपद मिर्जापुर,साहब लाल मौर्य पुत्र संग्राम मौर्य निवासी ग्राम पेढ़ नौगढवा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र,लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्या निवासी ग्राम पेढ़ नौगढवा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है मृतक के भाई घासी मौर्या पुत्र स्व0 कालिका मौर्या निवासी लोकुआ थाना धानापुर जनपद चंदौली के तहरीर पर थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 103(1), 238बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वादी के भाई कुंवर मौर्य की 22 मार्च को रात्रि में हत्या कर शव को सिरसी डैम थाना संतनगर (मिर्जापुर) में फेंक दिया गया था।

उक्त घटना के संबंध में पूर्व में शव बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा चुकी है तथा अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी उसी सिलसिले में विवेचक प्र०नि घोरावल द्वारा मय हमराह पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में रवाना होकर घोरावल तिराहा पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्तगण खुटहा बाईपास तिराहा पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।

प्राप्त सुचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर मौके पर पहुंचकर हिकमत अमली से 02 पुरुष व 01 महिला को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियक्तों ने पुछताछ में अपना नाम चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू ,साहब लाल मौर्य पुत्र संग्राम मौर्य,लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्या बताया तथा अभियुक्तों ने कुंवर मौर्या की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आज बुधवार को खुटहा बाईपास तिराहा के पास समय करीब 09:52 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्ता लीलावती पत्नी साहब लाल मौर्य ने पूछने पर बताया कि मृतक कुंवर मौर्य मेरे रिश्तेदार थे। रिश्ते में वह मेरे नंदोई नगरु मौर्य के सगेभाई थे। रिश्तेदारी के कारण उनका मेरे यहां आना-जाना रहता था तथा इस दौरान उनके साथ मेरे नजदीकी संबंध भी स्थापित हो गए थे।वह जमीन खरीदने-बेचने का कार्य करते थे तथा लालगंज, जनपद मिर्जापर में किराये का कमरा लेकर रहते थे और मेरे घर ग्राम नौगढवा पेढ़ अक्सर आते-जाते रहते थे मेरी बहन का लड़का चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचु से करीब 01 वर्ष पूर्व कुंवर मौर्य ने 07 लाख रुपये उधार लिए थे, यह कहकर कि जमीन खरीदकर होने वाले मुनाफे में हिस्सा देंगे उक्त धनराशि चन्द्रशेखर द्वारा ब्याज पर लेकर दी गई थी। जब भी पैसे की मांग की जाती थी तो वह टालमटोल करते रहते थे मेरी पुत्री सुमन मौर्य की शादी कुंवर मौर्य द्वारा हर्ष पुत्र विजयी निवासी तिखापुर थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली से कराई गई थी। सुमन मौर्य के ससुराल पक्ष द्वारा उसके नाम से लगभग 06 बिस्वा जमीन खरीदी गई थी,किन्तु कुछ समय पश्चात कुंवर मौर्य ने उक्त शादी तुड़वा दी तथा अपने पुत्र रवि मौर्य से उसका विवाह करा दिया।विवाह के बाद भी सुमन मौर्य को बहु के रूप में अपने गांव नहीं ले जाया गया तथा उसे सकलडीहा में किराये के मकान में रखा गया। रवि मौर्य चेन्नई में रहकर निजी नौकरी करता है।इसी दौरान सुमन मौर्या के नाम की जमीन को लगभग 15 लाख रुपये में बेचकर उसकी धनराशि कुंवर मौर्य ने अपने खाते में जमा कर ली तथा मेरी पुत्री के खाते में नहीं डाली। मेरी पुत्री ने मुझे बताया कि कुंवर मौर्य उसके प्रति गलत नजर रखते थे।

पुछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि सह-अभियुक्त चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचु की बहन, जो बोलने में असमर्थ (गुंगी) थी, की शादी भी मृतक कुंवर मौर्या द्वारा तुड़वा दी गई थी तथा उसके प्रति भी उसकी नीयत ठीक नहीं थी, जिससे अभियुक्तगण के मन में उसके प्रति और अधिक आक्रोश उत्पन्न हो गया था इन सभी बातों से तंग आकर मैंने, तथा मेरे पति साहब लाल मौर्य तथा चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू ने मिलकर कुंवर मौर्य की हत्या करने की योजना बनाई और 22 मार्च को मैंने कुंवर मौर्या को फोन करके अपने घर ग्राम नौगढवा पेढ़ बुलाया। वह अपनी कार से चालक रोहित के साथ सायं करीब 06:00 बजे पहुंचे। मैंने उन्हें खाना बनाकर खिलाया, इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन भी किया। खाना खाने के बाद चालक रोहित बाहर कार में सोने चला गया तथा कुंवर मौर्या घर के अंदर सो गए रात्रि लगभग 10:30 से 11:00 बजे के बीच मैंने अपने दूसरे मोबाइल नंबर से चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मरखंचू को घर बुलाया, जो घर के पीछे से अंदर आया। इसके पश्चात मैं, मेरे पति एवं चन्द्रशेखर मौर्या उर्फ मखंचू तीनों ने मिलकर बिस्तर पर सो रहे कुंवर मौर्या का गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के बाद मखंचू ने मृतक के दोनों हाथ-पैर बांध दिए तथा शव को पुरानी साड़ी में लपेट दिया। इसके बाद बाहर जाकर कार में सो रहे चालक रोहित को जगाया और उसे डरा-धमकाकर शव को कार की डिग्गी में रखवाया।मेरे पति घर पर ही रुक गए।कार में चालक रोहित के बगल में मखंचु बैठा तथा मैं पीछे बैठ गई। चालक रोहित से कार चलवाकर हम लोग सिरसी डैम पहंचे, जिसका रास्ता मखंचु को पहले से ज्ञात था। वहां हमने शव को पत्थर से बांधकर पुलिया से नीचे फेंक दिया।इसके बाद हम लोग कार से लालगंज, चनार होते हुए सकलडीहा, जनपद चंदौली पहंचे, जहां चालक रोहित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके पश्चात मैं एवं मखंचू मुगलसराय से ट्रेन द्वारा वापस अपने गांव आ गए।घटना के बाद मृतक के दो मोबाइल फोन मेरे घर पर ही रह गए थे, जिन्हें 24 मार्च को मैं अपने साथ लेकर ट्रेन से सकलडीहा गई और रास्ते में चलती ट्रेन से फैंक दिया।26 मार्च को मुझे जानकारी हुई कि चालक रोहित द्वारा घटना की सूचना मुतक के परिजनों को दे दी गई है और वे लोग थाना धानापुर गए हैं। इस पर मैंने अपने मोबाइल नंबरों की सिम निकालकर जला दी तथा अपने पति की सिम भी तोड़ दी।इसके पश्चात मैं, मेरे पति एवं मखंचू घर में ताला लगाकर विभिन्न स्थानों पर रिश्तेदारी में छिपते फिर रहे थे आज हम लोग कहीं बाहर जाने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सुनील कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र,का0 योगेश पटेल थाना घोरावल, का0 हरिश्याम थाना घोरावल, म०का0 दिव्या त्रिपाठी थाना घोरावल,चालक का0 शिवमंगल यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल रहे

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On