सोनभद्र:दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का घर में बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। सुबह बच्चों ने शव देख शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। पति मंगलवार को छत्तीसगढ़ गया था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव मंडलीमहुआ निवासी 34 वर्षीय सितबिया देवी पत्नी मुन्ना पठारी का शव बुधवार की सुबह अपने ही घर में बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सुबह बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।
मृतका का पति मुन्ना पठारी मंगलवार को छत्तीसगढ़ किसी काम से गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुद्धी कोतवाली के एसएसआई संजय सिंह ने कहा कि महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















