दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में नाबालिक सहित चार घायल

(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली मोड पर गुरुवार की दोपहर में दो♦ मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिस पर सवार तीन युवक और एक 12 वर्षीय बालक सहित कुल 4 घायल हो गए।जानकारी मुताबिक परासपानी से हाथीनाला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक कमलेश और कृष्ण कुमार निवासीगण ग्राम बेलहत्थी टोला कोडरी जो बरछा के एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे

कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित रानीताली मोड के पास गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे युवक जोगेंदर और 12 वर्षीय बालक गोलू निवासीगण ग्राम बेलहत्थी टोला कोडरी जो बाजार से खरीददारी करके घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर दोनों मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें मोटरसाइकिल सवार कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया और एक बालक सहित दो सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On