August 17, 2025 11:07 PM

Menu

पतरिहा गांव में कोरोना मरीज मिलने से महुली करहिया संपर्क मार्ग हुआ सील।

विंढमगंज – सोनभद्र

पप्पू यादव- सोनप्रभात

  • महुली स्थित रींवा रांची राजमार्ग से जुड़े हुए हैं इस मार्ग के आधे दर्जन गांव, बढ़ी परेशानी।

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी के दुद्धी विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष बुंदेल चौबे को कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर प्रशासन ने उस एरिया को प्रतिबंधित कर दिया|

बुधवार को शासन के निर्देश पर 13 किमी लंबे महुली करहिया संपर्क मार्ग पर बांस बल्ली की बैरिकेटिंग कर मुख्य सड़क पर आवागमन बंद करा दिया गया इससे कोरगी, डूमरा, जोरकहू, करहिया, बासीन, बगरवा, औराडंडी जैसे सुदूर गांवों का सम्पर्क महुली स्थित रींवा रांची राजमार्ग से पूरी तरह कट गया है|

लोगों का कहना है, कि इस परिस्थिति में महुली स्थित बैंक, सहकारी समिति, पोस्ट आफिस एवं न्याय पंचायत संसाधन केंद्र तक पहुंचने में बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं| वहीं पतरिहा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद भी आज तक यहां घरों को सेनेटाइज नहीं किया गया जिससे लोगों में भय व्याप्त है|

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On