February 5, 2025 10:21 AM

Menu

अनियंत्रित कार अज्ञात वाहन से लड़ी, कार चालक घायल।

डाला–सोनभद्र 

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि– सोनप्रभात 

डाला। थाना हाथीनाला के अन्तर्गत रानीताली में एक कार अनियंत्रित हो कर अज्ञात वाहन से टकरा गई , जिसमें कार चालक घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला से रेनुकूट की तरफ कार जा रहा था,  कि रानीताली में किसी अज्ञात वाहन से ओवरटैक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर अज्ञात वाहन से टकरा गया।  जिसमें चालक आनन्द मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी सुल्तानपुर जिला जौनपुर घायल हो गया। स्थानीयों ने इस घटना की सूचना तत्काल डायल 112 नम्बर को दिया।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर घायल चालक को उपचार हेतु हिंडाल्को हॉस्पिटल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ओवरटेक कर रहा था कि अचानक एक कुत्ता आ जाने के कारण यह घटना घटी है।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On