June 24, 2025 6:08 AM

Menu

भारत के साथ साथ ये देश भी हुए थे 15 अगस्त को आजाद, जानिए आज के दिन से जुड़ी कुछ सच्ची बाते ।

लेख:- एस.के.गुप्त “प्रखर” – सोनप्रभात

आज पूरा भारतवर्ष 74वी स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को एक लंबे सतत लड़ाई के बाद आजादी प्राप्त हुई थी। हम सभी आज के इस दिन को बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते है। भारत की आजादी में कई महापुरुषों का अमूल्य योगदान रहा है। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

आज हम आपको 15 अगस्त से जुड़ी कुछ सच्ची बातें बताएंगे। आइए जानते हैं, 15 अगस्त से जुड़ी रोचक एवम चकित करने वाली बातें…

15 अगस्त को भारत के साथ साथ ये देश भी आजाद हुए:-

  1. बहरीन- 15 अगस्त 1971 में आजाद हुआ।
  2. दक्षिण कोरिया- 15 अगस्त 1945 में आजाद हुआ।
  3. कांगो- 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ।   

क्या आप जानते है कि:-

  • 15 अगस्त 1947 में भारत का कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘जन-गण-मन’ 1905 में बंगाली भाषा मे लिख चुके थे, लेकिन इसे राष्ट्रगान 1950 में घोषित किया गया।
  • 15 अगस्त 1872 को ब्रिटिश हुकूमत से भारत को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान देने वाले अरबिंदो घोष का जन्म भी आज के ही दिन हुआ था।

इसके साथ साथ समस्त देशवासियों को 74वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित,समृद्ध एवं विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेते हैंl

“दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त।
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आयेगी।”

जय हिन्द! 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On