February 6, 2025 11:32 PM

Menu

गड्ढा मुक्त सड़क की खुलती पोल, बीच सड़क में किया धान रोपाई।

  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ के गड्ढा मुक्त सड़कों का पोल खोलते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता।

सोनभद्र- सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य

नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी में पोखरे के पास वैनी-चक़या मार्ग पर विगत 2 वर्षो से बरसात के मौसम में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को इससे आए दिन समस्या होती रहती है,स्थानीय निवासियों द्वारा बार बार यहाँ के जनप्रतिनिधियों से शिकायत किया गया किंतु उन लोगों ने जैसे अपने कान में तेल डाल लिया है।


आज रविवार के दिन विरोध स्वरूप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा गड्ढे युक्त सड़क पर धान रोपा गया। साथ ही मांग किया गया कि यदि 15 दिन के अंदर शासन द्वारा इस सड़क को नही बनाया गया तो ये नौजवान सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी यहाँ के जनप्रतिनिधिओ और अधिकारियों की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नैतिक जायसवाल, अजित पटेल, अभिषेक सिंह पटेल, रामलखन पटेल, अखिलेश सिंह, कुशल विश्वास, मनोज केशरी, बाबूलाल बियार इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On