June 24, 2025 6:29 PM

Menu

नाली की साफ सफाई को लेकर महिलाओं का सफाईकर्मी पर गम्भीर आरोप।

विंढमगंज- सोनभद्र

पप्पू यादव/ जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

  • विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली का मामला।
  • कन्नौजिया बस्ती में नाली सफाई नही करने का महिलाओं ने लगाया आरोप।
  • सरकार के स्वच्छता अभियान को दरकिनार कर सफाई कर्मी हैं मस्त।
  • नाली सफाई करने के लिये कहने पर सफाई कर्मी करता हैं अभद्र भाषा का इस्तेमाल- आरोप

विंढमगंज।विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली में तैनात सफाई कर्मी सुधीर कन्नौजिया पर महुली के कन्नौजिया बस्ती के महिलाओं ने सफाई नही करने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी को जब सफाई करने के लिए बोलते हैं, तो अभद्र भाषा बोलता है-” जहा शिकायत करना है कर दो।” जिससे छुब्ध होकर महिलाओं ने सफाई कर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिलाओं का कहना है, कि हम लोग के घर के पास ग्राम पंचायत से नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन आज तक नाली में ढक्कन नही लगा हैं। जिससे बरसात के मौसम में हम लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली के गंदगी से उत्पन्न मच्छर के कारण तरह तरह के बीमारी से हम लोगो को झेलना पड़ रहा हैं। वही मालती देबी ने बताया कि नाली में पानी भरने के कारण मेरा घर भी गिरने के कगार पर हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सफाई कर्मी लोकल हैं।पड़ोस के गांव के हैं इस लिए सफाई नही करता और कहने पर धौस दिखाता हैं।वही फोन करने पर धमकी भी देता हैं।लोगो का मानना है कि सफाई कर्मी लोकल हैं इस लिए सफाई नही करता हैं।ग्रामीणों ने नाली में ढक्कन नही लगाने व पैसा निकाल लेने का आरोप ग्राम प्रधान पर भी लगाया हैं।

मालती देवी,सुनीता देवी,सरिता देवी,बालेश्वर,विशाल,शांति,कमलेश ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ऐसे सफाई कर्मी के खिलाफ करवाई करने व नाली की जांच करने का मांग किया है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On