June 25, 2025 2:03 AM

Menu

Accident-सड़क हादसे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोराही में कार्यरत प्रधानाचार्य की मौत

घोरावल (सोनभद्र): शनिवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में भैंस से टक्कर होने के बाद बाईक सवार  प्रधानाचार्य का इलाज के दौरान रविवार दोपहर बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोराही में कार्यरत हेडमास्टर सेवालाल गुप्ता (60) सोतिल गांव के निवासी थे। शनिवार की शाम के समय कुछ खरीददारी करके बाईक से शाम करीब पांच बजे घर वापस लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय, सोतिल के पास एक  तालाब के भीटे से एक भैंस अचानक सेवालाल गुप्ता की बाईक के सामने आ गई। हादसे में बाईक व भैंस की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राबर्ट्सगंज में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत देखकर वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद उनके स्वजन ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सेवालाल के 2 पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। उनकी मौत की खबर सुनकर घोरावल में चल रही साहू, तैलिक राठौर महासभा की रथयात्रा में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एसआरजी संजय मिश्रा, विनोद कुमार, अशोक चौबे, अशोक त्रिपाठी, दीनबंधु त्रिपाठी आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On