सीडीओ ने दुद्धी ब्लाक का किया निरीक्षण, 5 कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश।
दुद्धी / सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र दुद्धी सोनभद्र मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने गुरुवार को दुद्धी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की लापरवाही सामने आई। ब्लॉक मिशन मैनेजर सहित 5 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीडीओ ने इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए…




















