April 19, 2025 2:44 AM

Menu

Bahu Ki Bidai: ‘बहू की बिदाई’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण की दिल छू लेने वाली कहानी

Bahu Ki Bidai: भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म ‘बहू की बिदाई’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म एक सास और बहू के रिश्ते को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है, जिसमें परंपरा से हटकर लिए गए फैसले और उससे उपजे संघर्षों की मार्मिक झलक देखने को मिलती है।

मनोरंजन डेस्क, सोनप्रभात न्यूज़ |

Bahu Ki Bidai: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर एक ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि गहराई से सामाजिक सरोकारों को भी छूती है। फिल्म ‘बहू की बिदाई’ का ट्रेलर भोजपुरी सिनेमा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह ट्रेलर वायरल होने लगा और फिल्म की चर्चा हर ओर शुरू हो गई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी पारंपरिक विवाह व्यवस्था और महिला की आजादी के बीच संघर्ष को लेकर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक सास अपने बहू की खुशी के लिए सामाजिक रीति-रिवाजों को तोड़कर उसकी दूसरी शादी करवा देती है। यह निर्णय भले ही उसके लिए सही लगता है, लेकिन यही फैसला उसकी गर्भवती बहू के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल बन जाता है।

फिल्म से जुड़ी खास झलक देखने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट देखें

इसके बाद सास कैसे अपने बहू के साथ हुए अन्याय का बदला नए ससुराल वालों से लेती है, यही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है। ट्रेलर में दिखाया गया इमोशनल और थ्रिलर भरपूर सीक्वेंस दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह सफल रहते हैं।

बहू की बिदाई का ट्रेलर Image : Instagrame

दमदार निर्देशन और बेहतरीन कास्ट

फिल्म का निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) ने किया है, जिन्होंने इसे संवेदनशीलता और प्रभाव के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया है। अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और MADZ मूवीज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म में तकनीकी पक्ष भी मजबूत नजर आता है।

अभिनय की बात करें तो –

फिल्म में रितेश उपाध्याय और श्रद्धा नवल मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ प्रीति शुक्ला, देव सिंह, अमित शुक्ला, अनीता रावत, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, पुष्पेन्द्र राय और संतोष श्रीवास्तव जैसे जाने-माने चेहरे भी फिल्म को सशक्त बनाते हैं।

गीत-संगीत भी है फिल्म की जान

फिल्म के ट्रेलर में शामिल किए गए गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। पारंपरिक भोजपुरी धुनों के साथ फिल्म का संगीत इसकी भावनाओं को और सशक्त करता है।

बॉलीवुड, भोजपुरी सिनेमा, लाइफस्टाइल और मनोरंजन की हर ताज़ा खबर पढ़ते रहें सिर्फ Sonprabhat News पर – विश्वसनीयता के साथ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On