February 6, 2025 8:22 AM

Menu

Bijpur:होली में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध नशे में हुड़दंग करने वाले जाएगें जेल–पंकज पांडेय

बीजपुर (विनोद गुप्त) सोन प्रभात लाइव

आगामी होली  त्यौहार के मद्देनजर गुरुवार को थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ पर्व की भांति मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कत्तई बख्शा नही जाएगा उन्हों ने कहा कि उस दिन डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों सहित सम्भ्रांत जनों से क्षेत्र में जलने वाली होलिका दहन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली और कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।

प्रभारी निरीक्षक श्री पाण्डे ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा और होलिका दहन के दिन डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध  रहेगा। उन्हों ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि आप लोग भी अपने अपने गाँवो में युवाओं को इकठ्ठा कर यहाँ हुई बैठक की आवश्यक जानकारी लोगों तक पहुचाएं जिससे होलिका पर्व शांति एंव सौहार्द पूर्वक सम्पन्न हो सके।इस मौके पर निरीक्षक क्राइम अजय विक्रम सिंह  यादव,उपनिरीक्षक सुक्खू राम यादव,अमिताभ चंद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गोड़, डोडहर प्रधान  केपी पाल, रजमिलान प्रधान  बद्रीनाथ, ,खम्हरिया इजाजत शेख, प्रधान प्रतिनिधि नेमना राधेश्याम गुर्जर, अन्जानी प्रधान
सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन लोग उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On