Breaking news:ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा युवक की मौत, महिला घायल 

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के पास सोमवार को 2 बजे के बाद देवरा राजा पेट्रोल पंप के पास राबर्ट्सगंज की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई । मृतक व्यक्ति की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है और पीछे बैठी महिला संगीता लगभग 38 वर्ष पत्नी निरंजन ग्राम अमृतपुर चंदौली बुरी तरह घायल हो गई है। घायल अवस्था में पास पड़ोस के लोग और पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया जहा इलाज जारी है महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। कुछ भी बोलने में अस्मर्थ है। इस सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि बाइक सवार कौन था पता नहीं चल पा रहा है मोबाइल पर फोन तो आ रहा है परन्तु डिस्प्ले फूट जाने के कारण बात नहीं हो पा रही है पता करने का प्रयास जारी है। समाचार लिखने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On