January 15, 2025 11:34 PM

Menu

मुख्यमंत्री से दुद्धी में जनजातीय विश्व विद्यालय खोलने की मांग.

Duddhi-Jeet Singh

Duddhi / Sonbhadra News – Jitendra Chandravanshi / Sonprabhat Live News

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दुद्धी और ओबरा तहसीलों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दुद्धी में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने और कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों में छूटे हुए लोगों को विस्थापन पैकेज का लाभ देने की मांग रखी।

जीत सिंह खरवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुद्धी और ओबरा तहसील आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। यहां भूमि विवाद की समस्या गंभीर है। वर्तमान में जोत किसी का है और नाम किसी और का है। उन्होंने कहा कि सर्वे सेटलमेंट के दौरान हुई गड़बड़ियों को सुधारते हुए वास्तविक जोतदारों के नाम पर जमीन का हस्तांतरण किया जाना चाहिए।

Duddhi-Jeet Singh

उम्भा कांड के बाद अधूरे सुधार कार्य

उम्भा कांड के बाद क्षेत्र में सुधार कार्य प्रारंभ हुए थे, लेकिन वे अधूरे रह गए। खरवार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र में आदिवासी समुदाय को न्याय मिल सके।

देव स्थलों के जीर्णोद्धार की मांग

खरवार ने सोनभद्र में आदिवासी वनवासियों की आस्था के केंद्र देव स्थलों के जीर्णोद्धार की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इन स्थलों का संरक्षण और विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल में अन्य लोग भी शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने भी क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On