February 23, 2025 9:43 AM

Menu

दुद्धी : राष्ट्रीय सद्भावना समिति द्वारा 19वीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ऑडिशन संपन्न,

  • 140 बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, गणतंत्र दिवस पर होगा फाइनल प्रदर्शन

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र : राष्ट्रीय सद्भावना समिति के तत्वावधान में आयोजित बच्चों की 19वीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ऑडिशन रविवार को उत्सव वाटिका में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन कमल कुमार कानू और जितेंद्र अग्रहरी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के लिए पिछले सप्ताह से आवेदन पत्र वितरित किए गए थे, जिसमें कुल 140 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों में से 80 बच्चों को एकल नृत्य और 10 टीमों को समूह नृत्य के लिए चयनित किया गया। ऑडिशन के दौरान, नृत्य प्रशिक्षकों को जज की भूमिका सौंपी गई, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

ऑडिशन प्रक्रिया सुबह प्रारंभ हुई और शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता कमल भी उपस्थित रहीं। बच्चों के अभिभावकों और दर्शकों की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 19 जनवरी को फाइनल ऑडिशन में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर उनका अंतिम प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On