(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)
दुद्धी (सोनभद्र)। पशु तस्करी और क्रूरता के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने जोरदार कार्रवाई की। थाना दुद्धी क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर छोटे हाथी वाहन से तीन गायों को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जा रहे पांच अभियुक्तों को धर दबोचा गया। गायों को रस्सियों से मुक्त कराया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एसपी सोनभद्र के अभियान के तहत अपर एसपी मुख्यालय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह ने दोपहर 3:19 बजे कार्रवाई की। वाहन नंबर UP70QT8850 थाना दुद्धी से महज 100 मीटर दूर रुका, जिसमें गायें बुरी तरह जकड़ी हुईं थीं।उनके ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरेश यादव (27), चालक, हुनेकला, रंका, गढ़वा (झारखंड)। विनोद यादव (45), करसो, चैनपुर, पलामू (झारखंड)।रावत यादव (55), हुनेकला, रंका, गढ़वा और संतोष यादव (29), हुनेकला, रंका, गढ़वा झारखंड और मुनेश्वर यादव (40), हुनेकला, रंका, गढ़वा झारखंड शामिल है ।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह,हे. का. भागीचंद, का. आकाश सरोज । स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। आगे जांच जारी है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















