March 12, 2025 10:44 AM

Menu

Dudhi News : शिव गुरु महोत्सव, मनुष्य की प्रवृत्ति देवत्व और विश्व कल्याण की हो तभी जीवन सार्थक – शिव शिष्या बरखा दीदी

Dudhi News : शिव गुरु महोत्सव : अध्यात्म, लोक कल्याण और विश्व बंधुत्व की ओर एक कदम, बरखा दीदी ने शिव की शिष्यता को अपनाने के तीन सहायक सूत्रों पर प्रकाश डाला

Dudhi News | Sonprabhat News | Jitendra Kumar Chandravanshi

दुद्धी, सोनभद्र – जीआईसी मैदान, वार्ड 5 में आयोजित भव्य शिव गुरु महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि शिव शिष्या बरखा दीदी ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि के पालनहार शिव जगतगुरु हैं। मनुष्य का जीवन देवत्व की प्राप्ति, विश्व बंधुत्व एवं लोक कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि धन, वैभव एवं विलासितापूर्ण जीवन से अध्यात्म की सुखद प्राप्ति संभव नहीं है।

बरखा दीदी ने बताया कि शिव शिष्यता सभी जाति, धर्म, पंथ एवं मजहब के लोगों के लिए खुला है। शिव को गुरु मानने के लिए तीन प्रमुख सूत्र हैं:

  1. शिव को मन ही मन अपना गुरु स्वीकार करना और उनसे प्रार्थना करना कि “हे शिव! आप मेरे गुरु हैं, मैं आपका शिष्य हूँ, कृपया मुझ पर दया करें।”
  2. शिव गुरु की अवधारणा को सबको सुनाना और समझाना, ताकि अधिक से अधिक लोग शिव को अपना गुरु बना सकें।
  3. शिव को मन ही मन प्रणाम करना, इच्छा हो तो “नमः शिवाय मंत्र” से भी प्रणाम किया जा सकता है।

बरखा दीदी ने बताया कि शिव शिष्यता किसी अंधविश्वास और आडंबर से मुक्त है। शिव शिष्य परंपरा की स्थापना श्री हरेंद्र आनंद जी ने 1974 में की थी। 1980 के दशक तक यह अवधारणा भारत के विभिन्न स्थानों पर व्यापक रूप से फैल चुकी थी, जिसे आज “घर-घर शिव चर्चा” के रूप में देखा जा सकता है।

शिव गुरु महोत्सव के दौरान शिव शिष्यों ने प्रश्न पत्रों के माध्यम से बरखा दीदी से अपने मन में चल रहे अंतर्द्वंद्व पर प्रश्न पूछे। उन्होंने सहजता से सभी प्रश्नों का उत्तर देकर शिव शिष्यों को संतुष्ट किया। इस अवसर पर रांची से राजेश कुमार, शिव कुमार विश्वकर्मा सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में शिव शिष्य परिवार के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक: कैलाश कुमार गुप्त (एडवोकेट), रमानुज दूबे, भोला सोनी, सूर्यनारायण, सीताराम, बसंती देवी, कौशल्या देवी चंद्रवंशी, मनीषा देवी।

Read Also – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प, पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने की सराहना
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On