- दैनिक जागरण की वेबसाइट में लिखा गया ” साथी कलाकारों ने बधाई दी।”
Gufi Paintal Dies महाभारत में अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में हो गया। इस शोक के समय में महाभारत के साथी कलाकारों द्वारा शोक व्यक्त किया गया तथा एक अपूर्णीय क्षति बताई गई। वही दैनिक जागरण के वेबसाइट पर छपे एक खबर में लिखा गया कि, साथी कलाकारों जैसे कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, भीष्म पितामह – मुकेश खन्ना, फिरोज खान – अर्जुन ने बधाई दी है। गुफी पेंटल के निधन से सभी कलाकारों और चाहनें वालों में शोक व्याप्त है। गुफी पेंटल को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि शकुनि के किरदार के बाद मिला। वे एक दिग्गज अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर थे।
इतनी बड़ी न्यूज वेबसाइट से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई।
तनय अरोड़ा द्वारा संपादित इस खबर को 5 जून शाम 6 बजकर 23 मिनट पर लास्ट अपडेट किया गया था। जिसमे शोक के अवसर पर बधाई देने जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है। उम्मीद है आर्टिकल में जल्द ही सुधार हो जायेगा।
दैनिक जागरण के वेबसाइट ने लिखा – “महाभारत में शकुनि मामा बनकर फैंस का दिल जीतने वाले गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद महाभारत में भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना अर्जुन और कृष्ण का किरदार निभा चुके एक्टर्स ने बधाई दी।”

गुफी पेंटल ( Gufi Paintal) के निधन पर किसने क्या कहा, देखें –
(1/5)साल 1988 में डीडी नेशनल पर प्रसारित 'महाभारत' एक प्रतिष्ठित और काफ़ी प्रसिद्ध शो है। हर किरदार बेहतरीन! लेकिन मामा शकुनि का करैक्टर ऐसा था कि कोई भुला नहीं सकता। इसे निभाने वाले प्रतिभावान ऐक्टर थे गूफी पेंटल। 80 के दशक में गूफी कई फिल्मों और टीवी शोज़ में नज़र आए। pic.twitter.com/pJPtdeqwrm
— द बेटर इंडिया (The Better India – Hindi) (@TbiHindi) June 5, 2023
'महाभारत' के अभिनेता शकुनि गुफी पेंटल जी के निधन की खबर दुःखद है।
प्रभु श्रीनाथ जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसको को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!!! pic.twitter.com/0QCn3NEe26— Ramcharan Bohra (@RamcharanBohra) June 5, 2023
गुफी पेंटल नही रहे। एक्टिंग का पूरा संस्थान थे वो। महाभारत में उनका जिया किरदार शकुनी भुलाए नहीं भूल सकता। वैसे कोई किरदार कमज़ोर नही लेकिन शकुनी का अभिनय सबसे शक्तिशाली प्रदर्शनों में एक है। असली शकुनी भी जीवित होते तो अपने रोल के लिए गुफी पेंटल को ही चुनते। श्रद्धांजलि 🙏 pic.twitter.com/MFqhXWtDfI
— Rajendra Dev ! राजेन्द्र देव! (@rajendradev6) June 5, 2023

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

