June 24, 2025 12:27 PM

Menu

History of 26th December :– आज के काले दिन पर दर्ज है लाखों लोगों की मौत , आप जानते है क्या ??

संकलन – एस0के0गुप्त “प्रखर” – सोनप्रभात

साल के आखिरी महीने के 26वें दिन की बात करें तो यह दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 26 दिसम्बर 2004 को इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी।
26 दिसंबर के दिन देश और दुनिया में कई घटनाएं हुईं लेकिन एक दुखदायी घटना जिसको याद करके लोगों का दिल आज भी कांप जाता है वह थी सुनामी।

जानें, इतिहास में और किन घटनाओं के लिए दर्ज है आज का दिन-

  • 1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत।
  • 1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
  • 1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
  • 1997 – ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।
  • 2003 – ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

  • 2004 – शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई. दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
  • 2006 – आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

  • 2012 – चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत ।
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On