March 11, 2025 10:32 PM

Menu

महिलाओं के लिए जरूरी मेडिकल टेस्ट, सेहतमंद और लंबी उम्र के लिए अपनाएं ये ज़रूरी जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के चलते अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, समय-समय पर कुछ महत्वपूर्ण मेडिकल टेस्ट करवाने से न केवल बीमारियों का प्रारंभिक चरण में पता लगाया जा सकता है।

महिलाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं, जिससे उन्हें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं को नियमित रूप से कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए, ताकि बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके और उचित इलाज संभव हो सके।

आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण जांचों के बारे में, जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद आवश्यक हैं।

1. कैंसर और डायबिटीज की जांच

ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30-35 वर्ष की उम्र के बाद हर महिला को इनकी जांच अवश्य करवानी चाहिए। जितनी जल्दी इन बीमारियों का पता चलेगा, इलाज उतना ही प्रभावी होगा। इसके अलावा, खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण डायबिटीज के मामले भी बढ़ रहे हैं, इसलिए ब्लड शुगर टेस्ट करवाना भी आवश्यक है।

2. कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC) टेस्ट

सीबीसी टेस्ट संपूर्ण शरीर की जांच के लिए आवश्यक माना जाता है। यह टेस्ट एनीमिया, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है। साथ ही, दिल की बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर हार्ट टेस्ट भी करवाना चाहिए।

3. थायरॉइड फंक्शन टेस्ट

थायरॉइड की समस्या महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है, जो कमजोरी, वजन बढ़ने और बाल झड़ने जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। 30 वर्ष की उम्र के बाद हर महिला को थायरॉइड टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि इस बीमारी को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति

महिलाओं को अपने परिवार के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। नियमित हेल्थ चेकअप से न केवल बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद मिलती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी मेडिकल टेस्ट या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On