होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा रोवर (GNSS) पैमाइश अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी सटीक भूमि माप

1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा रोवर (GNSS) पैमाइश अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी सटीक भूमि माप

7:59 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा रोवर (GNSS) पैमाइश अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी सटीक भूमि माप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 30 जून। जनपद में भूमि पैमाइश को अधिक सटीक, पारदर्शी और विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक विशेष रोवर (GNSS) पैमाइश अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल के तहत धारा-24 के अंतर्गत यह अभियान जिले की सभी तहसीलों में संचालित होगा। अभियान के दौरान आधुनिक तकनीक के जरिए भूमि की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण किया जाएगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रत्येक तहसील में रोवर (GNSS) उपकरण उपलब्ध रहेगा, जिससे कम समय में भूमि की वैज्ञानिक एवं सटीक पैमाइश संभव हो सकेगी। यह पैमाइश राजस्व अभिलेखों के अनुरूप होगी, जिससे भूमि की सीमाएं स्पष्ट होंगी और सीमा विवाद, पैमाइश संबंधी त्रुटियों तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आएगी।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को आधुनिक तकनीक का लाभ उपलब्ध कराते हुए भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जिन किसानों एवं भू-स्वामियों की भूमि पैमाइश लंबित है, वे निर्धारित अवधि में अपनी संबंधित तहसील से संपर्क कर रोवर तकनीक के माध्यम से पैमाइश कराएं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सटीक पैमाइश से न केवल भूमि का सही रिकॉर्ड तैयार होगा, बल्कि भविष्य में होने वाले भूमि विवादों में भी कमी आएगी और वास्तविक भू-स्वामियों के अधिकार सुरक्षित 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions