Duddhi :शांति और सौहार्द के बीच परंपरागत रूप से दशहरा भरत मिलाप मनाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक
दुद्धी :सोनभद्र तहसील मुख्यालय अन्तर्गत तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सीo ओo सर्किल की सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि से परंपरागत त्यौहार के बाबत जानकारी हासिल किया
7:38 PM, Oct 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी :सोनभद्र तहसील मुख्यालय अन्तर्गत तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सीo ओo सर्किल की सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि से परंपरागत त्यौहार के बाबत जानकारी हासिल किया। पूजा समिति दुद्धी ,पूजा समिति पंचदेव मंदिर, पूजा समिति संकट मोचन मंदिर सहित ग्राम टेढ़ा विंढमगंज , म्योरपुर आदि दर्जनों पूजा समिति के पदाधिकारी गण ने बारी-बारी से परंपरागत त्यौहार के बारे में जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी को दी। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने सभी पूजा समिति को वालंटियर की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय से रोका जा सके। नगर पंचायत स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक साफ सफाई पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया गया । नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि की मौजूदगी में अवांछनीय तत्वों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लेकर सुझावदिए गए । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार शाह, पंकज कुमार जायसवाल ,दिलीप पांडे , सुरेंद्र कुमार गुप्ता , पीयूष कुमार अग्रहरी , कमल कुमार कानू ,राजकुमार अग्रहरि, बुंदेल चौबे , फतेह मोहम्मद खान, करीमुल्ला आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें






