होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।

7:56 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी पुलिस ने कर्चा टोला मधुवन जंगल में की कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जसोनभद्र। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में 11 गोवंशों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की ओर से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग शुरू की।पुलिस का कहना है कि चेकिंग देखकर पिकअप चालक वाहन को जंगल की ओर ले गया और गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 11 गोवंश बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीद अंसारी पुत्र सफीक अंसारी (31 वर्ष), निवासी चिनिया, थाना चिनिया, जनपद गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 263/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया।बरामदगी11 गोवंशएक पिकअप वाहनकार्रवाई करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धीव0उ0नि0 संजय सिंह, थाना दुद्धीउ0नि0 श्यामानंद यादव, थाना दुद्धीका0 धीरज पटेल, थाना दुद्धीका0 राहुल बिन्द, थाना दुद्धीम0का0 पूजा देवी, थाना दुद्धी

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions