विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुड़पान ग्राम पंचायत में गुरुवार दोपहर विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका कक्षा सात की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक का माहौल है
8:51 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुड़पान ग्राम पंचायत में गुरुवार दोपहर विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका कक्षा सात की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, कुड़पान गांव निवासी सीताराम यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनी गुरुवार दोपहर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। किशोरी ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी।परिजन जब तक स्थिति को समझ पाते, सोनी की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद किशोरी को मृत लाया घोषित कर दिया।घटना की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।सोनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोरी की असमय मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें






