होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गंभीर एनीमिया से पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी की मौत, जिला अस्पताल ले जाने से पहले थमी सांस

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी संध्या कुमारी की गंभीर एनीमिया के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई

9:14 PM, Oct 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गंभीर एनीमिया से पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी की मौत, जिला अस्पताल ले जाने से पहले थमी सांस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी संध्या कुमारी की गंभीर एनीमिया के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब आठ बजे संध्या कुमारी पुत्री संतोष पनिका को गंभीर हालत में निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लाया गया था। जांच के दौरान उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम पाई गई। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।बुधवार दोपहर करीब दो बजे किशोरी को पहली यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जो रात करीब आठ बजे पूरा हुआ। इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसे दूसरी यूनिट रक्त चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान करीब दो बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।परिजन एंबुलेंस की व्यवस्था में जुटे हुए थे। इसी दौरान करीब तीन बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि किशोरी को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions