लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
8:00 PM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक की लौआ नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार दुम्हान निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (18) पुत्र राजदेव कुशवाहा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से शौच के लिए निकला था। शौच के बाद वह गांव के समीप बह रही लौआ नदी के किनारे पहुंचा। इसी दौरान किसी कारणवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।कुछ समय बाद ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे पहुंचने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिसके चलते वह नदी में गिर गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
यह भी पढ़ें






