फाइनेंस कंपनी के नाम पर हाईवे से ट्रेलर छीनने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर बरामद
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राबर्टसगंज पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर किश्त बकाया
8:37 PM, Oct 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राबर्टसगंज पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर किश्त बकाया होने का भय दिखाकर हाईवे पर ट्रेलर रोकने, चालक से मारपीट करने और जबरन ट्रेलर कब्जे में लेने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित ट्रेलर समेत दो पल्सर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का सीजिंग कर्मचारी बताकर किश्त बकाया वाहनों को रोकते थे। इसी क्रम में 4/5 अक्टूबर की रात एक ट्रेलर को रोककर चालक को वाहन से उतार दिया गया और ट्रेलर को कब्जे में लेकर हिन्दुआरी स्थित यार्ड ले जाने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा केबिन की खिड़की से गला दबाने का प्रयास भी किया गया।मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 822/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।हिन्दुआरी में दबोचे गए आरोपी05 अक्टूबर को चौकी प्रभारी हिन्दुआरी उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े तीन आरोपी हिन्दुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन करीब 10:20 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु सिंह (31), निवासी मगरहथा थाना पन्नूगंज; सूरज पाण्डेय (28), निवासी परसौना थाना रॉबर्ट्सगंज; और संतोष सिंह (32), निवासी पकरी चण्डी होटल थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज,हे0का0 हरिराज सिंह, चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 अभिमन्यु पाण्डेय, चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज,का0 दीपक सिंह, चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
यह भी पढ़ें






