35 एचपी का मोटर जला, दो दिनों से ठप है दुद्धी की पेयजल आपूर्ति
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ठेमा नदी स्थित पेयजल आपूर्ति संयंत्र का 35 हॉर्स पावर का मोटर जल जाने से पिछले दो दिनों से नगर की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। उमस भरी गर्मी में पानी की आपूर्ति बंद होने से नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू जरूरतों के लिए भी लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कत हो रही है।
8:35 PM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

ठेमा नदी स्थित जलापूर्ति संयंत्र में आई खराबी से बढ़ी परेशानी, गर्मी में पानी के लिए भटक रहे नगरवासीदुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ठेमा नदी स्थित पेयजल आपूर्ति संयंत्र का 35 हॉर्स पावर का मोटर जल जाने से पिछले दो दिनों से नगर की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। उमस भरी गर्मी में पानी की आपूर्ति बंद होने से नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू जरूरतों के लिए भी लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कत हो रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि ठेमा नदी स्थित पेयजल आपूर्ति संयंत्र का 35 एचपी मोटर अचानक जल गया, जिसके कारण पूरे नगर में पानी की सप्लाई बाधित हुई है। मोटर की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है और कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।लगातार दो दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी और उमस के बीच पानी की जरूरत बढ़ने से संकट और गंभीर हो गया है। लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा बाधित होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि मोटर की मरम्मत पूरी होते ही पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें






