36 घंटे का निर्जला व्रत, खरना व्रत के साथ शुरू, दुद्धी के छठ घाटों पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा.
प्रमुख प्राचीन शिवाजी तालाब सहित मलदेवा स्थित कैलाश कुंज द्वार लव कुश पार्क छठ घाट और हिरेश्वरनाथ महादेव लौवा नदी छठ घाट सहित अन्य तालाब सरोवरों पर व्रती महिलाओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
sonebhadra
11:30 PM, Nov 14, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

प्रमुख प्राचीन शिवाजी तालाब सहित मलदेवा स्थित कैलाश कुंज द्वार लव कुश पार्क छठ घाट और हिरेश्वरनाथ महादेव लौवा नदी छठ घाट सहित अन्य तालाब सरोवरों पर व्रती महिलाओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
दुद्धी( सोनभद्र)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन आज शनिवार को कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 'खरना' का अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले शुक्रवार को नहाय खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हुई थी। आज दूसरे दिन दोपहर बाद से ही कस्बे के प्रमुख प्राचीन शिवाजी तालाब सहित मलदेवा स्थित कैलाश कुंज द्वार लव कुश पार्क छठ घाट और हिरेश्वरनाथ महादेव लौवा नदी छठ घाट सहित अन्य तालाब सरोवरों पर व्रती महिलाओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों पर पहुँची व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अपनी अपनी वेदी बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की, दीप प्रज्वलित किए और भगवान भास्कर की आराधना कर अर्घ्य दिया। छठी मईया के पारंपरिक लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।तत्पश्चात घरों में मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से व्रतियों ने शुद्धता के साथ गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार कर छठी मईया को अर्पित किया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया है।
घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसके साथ ही जय बजरंग अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी घाटों पर साफ सफाई, प्रकाश और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से शिवाजी तालाब में दो कुशल तैराकों की तैनाती की गई थी, जिससे घाट पर पहुँचने वाली व्रती महिलाओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा मिला। बताते चले कि पर्व के तीसरे दिन कल रविवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।
यह भी पढ़ें






